सरकारी योजनाएं
विशेष गहन पुनरीक्षण- छूटे हुये एवं प्रथम बार/युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु विशेष कैंप आयोजित
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के उपरांत छूटे हुये एवं प्रथम बार/युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत जिले में 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को समस्त मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प आयोजित किये गये है।















