मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद अंतर्गत आवेदक श्री दयाशंकर को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। बुधवार को कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने आवेदक को आर्थिक सहायता स्वीकृत होने की जानकारी दी। प्रशासन जरूरतमंदों की समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ प्रयासरत् है।