महि ला एवं बाल विकास संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार देवउठनी ग्यारस और अन्य विवाह मुहूर्तों पर बाल विवाह रोकने के लिए लाड़ो अभियान के तहत जिले में परियोजना स्तर और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सहायता 112, महिला हेल्पलाइन 181 और जिला स्तरीय कंट्रोल रूम (वन स्टॉप सेंटर) प्रभारी प्रशासक श्रीमती प्रतिभा वाजपेयी - 07574-252251, 8319517190 पर दी जा सकती है।
इसके अलावा परियोजना अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं - बनखेड़ी/पिपरिया परियोजना अधिकारी कमल कुमार 9584297043, सोहागपुर प्रभारी रंजना गोस्वामी 9826176713, माखन नगर सुषमा चौरसिया 7999584492, नर्मदापुरम ग्रामीण प्रमोद गौर 9893611099, नर्मदापुरम शहरी प्रीति यादव 9893310130, इटारसी/केसला प्रभारी योगेश घाघरे 8989150789 और सिवनीमालवा अर्चना पचौरी 9340506011 पर दी जा सकती है।
ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, ग्राम पंचायत भवन और पुलिस चौकी पर भी सूचना दी जा सकती है।



