उज्जैन 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य गुरु महाराज श्री टेकचंद जी महाराज) के 215 वे समाधि पर्व शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरु धाम ग्राम कड़छा पहुंचकर समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित किए और मंदिर में दर्शन किए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शरद पूर्णिमा का पावन अवसर सभी संतों को प्रणाम करतें हैं। महाराज टेकचंद जी ने अपने जीवन में दान को प्राथमिकता दी। मैं आज उनका पुण्य स्मरण करता हूँ। हमारे यहाँ सनातन परंपरा में सबके जीवन का समय निश्चित है। संत सबके हित और परोपकार के लिए जीवन जीते हैं।