मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत विकासखंड गरोठ के ग्राम तोला खेड़ी में जनसंवाद शिविर संपन्न हुआ इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन में मौके पर ही 49 आवेदनों का निराकरण कर समस्याओं का समाधान किया गया शिविर में 111 आवेदन प्राप्त हुए जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर नहीं किया जा सका उनके निराकरण के लिए समय सीमा दी गई विधायक श्री हरदीप सिंह डंग पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन एसडीएम श्री राहुल चौहान जिला स्तरीय अधिकारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जन् विश्वास अभियान चलाया जा रहा है अभियान में अधिकारी गांव गांव पहुंचकर जनता से संपर्क करके समस्याओं का समाधान कर रहे हैं आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है जिनका निराकरण तत्काल नहीं हो रहा है उनमें विभाग समय सीमा प्रदान करता है। शिविरों का लाभ आम जनता को मिल रहा है श्री डंग ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुलिया, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास सिंचाई सुविधा, नल से जल जैसी कई सौगातें मिली है विकास हो रहा है। मंदसौर तक की दूरी सड़क मार्ग से कम करने के लिए शीघ्र ही सड़क बनने वाली है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के आयोजन के संबंध में अवगत कराया।
जनविश्वास अभियान कर रहा है अपनी सार्थकता सिद्ध
गरोठ क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अब तक का 11 वां अभियान था मंदसौर जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अपनी सार्थकता सिद्ध कर रहा है। अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों से रूबरू होकर संवाद कर रहे हैं उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की भी शिकायतों का तेजी से निराकरण हो रहा है।
शुक्रवार 23 अक्टूबर को फील्ड में पहुंचे अधिकारियों से कलेक्टर द्वारा फीडबैक लिया गया सीईओ अनुकूल जैन ने बताया कि उनके द्वारा भ्रमण किए गए गांव पिछला में सामुदायिक भवन की आवश्यकता पाही गई ग्रामीणों की मांग दी थी अतः शीघ्र ही वहां 15 लख रुपए का सामुदायिक भवन निर्मित कराया जाएगा इसी प्रकार ग्राम लालपुरा में आंगनबाड़ी किया आवश्यकता पाई गई शीघ्र ही वहां पर आंगनबाड़ी निर्माण करवा दिया जाएगा अधिकारियों ने बताया कि धर्मोखेड़ी आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता द्वारा बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की गई है जबकि वास्तविकता में ऐसा नहीं है कार्यकर्ता का वेतन काटने तथा जांच के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए धर्मोखेड़ी के स्कूल में शिक्षक द्वारा ठीक से अध्यापन नहीं कराया पाया गया उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगीअधिकारियों द्वारा अपने भ्रमण में ग्राम खड़ावदा में चार किसानो की समग्र तथा आधार की ई केवाईसी कराई गई अधिकारियों से फीडबैक के दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि कई बिंदुओं पर जल संसाधन विभाग के कार्यों में समस्या पाई गई है इस संबंध में अधिकारी और ठेकेदार दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी कलेक्टर द्वारा गरोठ एसडीएम को जांच के भी निर्देश दिए गए।
शासन की योजनाओं की मदद से स्वयं उद्योग लगाए दूसरों को भी रोजगार दें
शामगढ़ उद्यम संवाद में विधायक श्री डंग का प्रेरणादायी उद्बोधन
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को जिले के शामगढ़ में आईटीआई परिसर में उद्यम संवाद आयोजन हुआ। जिसमें शासन की योजनाओं की मदद से कामयाब हुए उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानियां प्रस्तुत की। विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, जीएमडीआईसी श्री मंगल रैकवार आदि अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने अपने प्रेरणा दायक उद्बोधन में कहा कि सफल उद्यमियों से अन्य बेरोजगार युवा भी प्रेरणा ले शासन द्वारा संचालित योजनाओं की मदद से स्वयं उद्यमी बने साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार दे। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा अपनी आत्मनिर्भरता की सफलता की कहानी प्रस्तुत किए जाने का संदर्भ देते हुए श्री डंग ने कहा कि खुशी की बात है कि शासन की योजनाओं की मदद से आज के दौर में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है आर्थिक उत्थान में अपने परिवार का मजबूत सहारा बन रही है।
उधम संवाद में उद्यानिकी विभाग की योजना अंतर्गत उद्यमी श्री किशोर कुमार धनगर ने तेल मिल स्थापना, श्री दुर्गेश धनोतिया ने नमकीन यूनिट, श्री हरि बल्लभ काला ने फ्लोर मिल, श्री रत्नेश धनगर ने डेयरी स्थापना की अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की। इसी प्रकार सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग अंतर्गत श्री पवन पांडे ने पेपर कप निर्माण, श्री राजीव ने पाइप निर्माण तथा एनआरएलएम विभाग के अंतर्गत सुश्री भुरी नायक ने अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया इसमें सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में श्री शादाब खान को 3 लाख रुपए, श्री दीपक सोलंकी को 9 लाख 50 हजार रूपए तथा श्री राहुल ग्वाले को 9 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए।
ग्राम भटूनी में उन्नत कृषक श्री पाटीदार के खेत में संतरा फसल का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने ग्राम भटूनी के उन्नत कृषक श्री विनोद पाटीदार के खेत में पहुंचकर संतरा फसल का अवलोकन किया। शासन की योजना की मदद से कृषक श्री पाटीदार लगभग 25 बीघा भूमि में संतरे की फसल ले रहे हैं। जिससे उन्हें लाखों रुपए की आमदनी प्राप्त होगी। कलेक्टर ने कृषक की सराहना करते हुए अन्य कृषकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी अन्य किसानों से किया।
सांदीपनि विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने ग्राम चंदवासा के सांदीपनि विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक तथा कलेक्टर ने बच्चों की नर्सरी क्लास में छोटे बच्चों की खेल गतिविधियों का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने ग्राम किलगारी में गांधी सागर जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित उद्वहन सिंचाई योजना इंटेक्वेल प्लांट का निरीक्षण किया। जो कृषकों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवा रहा है। इसके साथ ही विधायक तथा कलेक्टर द्वारा मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना वाटर इंटकवेल प्लांट का निरीक्षण किया गया। जल निगम के इंटेक्वेल प्लांट का निर्माण आगामी दिसंबर 2027 में पूर्ण किया जाएगा। इसकी लागत 1049 करोड़ रूपये है। प्लांट द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में नल से जल प्रदाय किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम चंदवासा में टप्पा तहसील का शुभारंभ किया गया
क्षेत्र के 48 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गरोठ क्षेत्र के चंदवासा में टप्पा तहसील का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा किया गया। चंदवासा में टप्पा तहसील कार्यालय प्रारंभ हो जाने से आसपास के करीब 48 गांव के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा उनके राजस्व संबंधी कार्य शीघ्र हो सकेंगे उनके समय धन और श्रम की बचत होगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि चंदवासा में टप्पा तहसील शुभारंभ से ग्रामीणों के समय तथा धन की बचत होगी कार्य शीघ्रता से पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन विकास के लिए कृत संकल्पित है क्षेत्र को विकास की कई सौगात मिली है आवरा आवरी की पुलिया शीघ्र बनने वाली है मेलखेड़ा से चंदवासा डिवाइडर रोड बनने जा रहा है यहां के सांदीपनि विद्यालय सहित और भी कई विकास कार्य किए गए हैं। विधायक ने क्षेत्र को विकास की सौगात देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया विधायक श्री डंग ने कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्टर विकास के क्षेत्र में अत्यंत सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रहे हैं वे उपज से उद्यम योजना द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए किसानों के क्लस्टर बना रहे हैं योजना के माध्यम से किसानों को अधिक आमदनी मिलेगी फसलों की ब्रांडिंग तथा मार्केटिंग की जाएगी। कार्यक्रम को श्रीमती नीलकमल मेहता ने भी संबोधित किया। एसडीएम श्री राहुल चौहान भी उपस्थित थे।



