मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के सरदारपुर स्थित निकुंज धाम गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोमाता का विधिवत पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौशाला के संचालन, व्यवस्थाओं तथा गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गौशाला संचालकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय अभिनंदन किया।






