प्रधान डाकघर धार में आधार नामांकन एवं अद्यतन संबंधी कार्यों के लिए 23 एवं 24 अक्टूबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन दोनों दिन प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर धार ने बताया कि धार क्षेत्र के ऐसे सभी नागरिक, जिन्हें आधार नामांकन अथवा आधार में आवश्यक जानकारी का अद्यतन करवाना है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रधान डाकघर धार पहुंचकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि आधार संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर अपने आवश्यक कार्य पूर्ण करवाएं।
सरकारी योजनाएं
प्रधान डाकघर धार में 23 एवं 24 अक्टूबर को आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविरप्रातः 8 से शाम 6 बजे तक नागरिकों को मिलेगी सुविधा
बेदाग न्यूज़ डेस्क · धार · 22 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट






