कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम गोठरा में इंपेक्ट बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी आश्रम द्वारा संचालित इंपेक्ट शिक्षा केन्द्र का अवलोकन किया गया तथा बालिकाओं से चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने टीएलएम सामग्री का अवलोकन भी किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री विजय शाक्य, महात्मा गांधी सेवा आश्रम के प्रतिनिधि श्री जय सिंह जादौन, श्री कैलाश पाराशर आदि मौजूद रहें।

महात्मा गांधी सेवा आश्रम के प्रतिनिधि श्री जय सिंह जादौन द्वारा जानकारी दी गई कि इंपेक्ट शिक्षा केन्द्र के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है तथा बालिकाएं अपनी शिक्षा को जारी रख सकें, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि उनके संस्थान द्वारा पोषण जोडो-पुडिया छोडो अभियान के तहत समुदाय बैठको के माध्यम से जन जागरण किया जा रहा है।