माय भारत केंद्र सतना के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ‘नशे का रावण’ बनाकर उसका दहन किया गया तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रावण के दस सिरों पर नशे के विभिन्न प्रकारों को दर्शाते हुए संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है। स्वयंसेवकों ने लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि नशे का त्याग करें, जीवन में खुशियाँ भरें और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।



