जिला चिकित्सालय आगर में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं युवाओं के लिए 'मिशन मधुहारी क्लिनिक' का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि श्री पारस जैन, श्री प्रकाश जायसवाल (पिंटू) एवं श्री मनोज परमार के आतिथ्य में किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर क्लिनिक का निरीक्षण किया तथा पंजीकृत 05 बच्चों को निःशुल्क उपचार परीक्षण कीट प्रदान किए।

कार्यक्रम में डॉ. गोपाल कृष्ण ने टाइप-1 मधुमेह के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस क्लिनिक में राज्य स्तर से प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को एक ही छत के नीचे निःशुल्क परामर्श, जांच, दवाइयां एवं जागरूकता सामग्री निर्धारित दिवस पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री पारस जैन ने कहा कि समय पर उचित उपचार और निरंतर देखभाल से प्रभावित बच्चों व उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहा।